Skip to content

Beti Bachao Beti Padhao Yojana – Complete Details In Hindi

  • by
Beti Bachao Beti Padhao Yojana

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (Beti Bachao Beti Padhao Yojana – BBBP) को 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा के पानीपत में लाँच किया गया था। BBBP में गिरते बाल लिंग अनुपात और जीवन चक्र निरंतरता पर महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों को संबोधित किया गया है।

Beti Bachao Beti Padhao Yojana महिलाओं और बल विकास स्वास्थ्य (Women and Child Development) और परिवार कल्याण (Health & Family Welfare) और मानव संसाधन विकास (Human Resource Development) मंत्रालयों का त्रि-मंत्रालयीय प्रयास है।

इस योजना को प्रमोट करने के लिए Hashtag #SelfieWithDaughter को जून 2015 में सोशल मीडिया पर प्रमोट किया गया था।

Objectives of Beti Bachao Beti Padhao – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (BBBP) का उद्देश्य

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि लड़कियों का अनुपात लड़कों की तुलना में कम हो रहा है और लड़कियों को  इस समाज में बोझ समझा जाता है इसीलिए उनकी भ्रूण हत्या कर दी जाती है।

इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना – Beti Bachao Beti Padhao Yojana को शुरू किया गया। इस योजना के जरिए बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। इस योजना के जरिए देश में लोगों का बेटियों के प्रति नजरिया भी बदला है।

Official Link Details : https://wcd.nic.in/schemes/beti-bachao-beti-padhao-scheme

Beti Bachao Beti Padhao Scheme Guidelines

इस योजना के अंतर्गत आप अपनी बेटी का बैंक खाता अपने नज़दीकी सरकारी बैंक (Government Bank) या पोस्ट ऑफिस (Post Office) में जाकर खुलवा सकते हैं। इस योजना में आपको अपनी बेटी के जन्म से लेकर 14 वर्ष तक उसके बैंक अकाउंट (Bank Account) में धनराशि जमा करनी है।

इसके बाद 18 वर्ष की आयु पर आप संपूर्ण धनराशि में से 50% धनराशि बेटी की पढ़ाई के लिए निकाल सकते हैं और 21 वर्ष के होने के बाद बेटी के विवाह के समय पूरी धनराशि निकाली जा सकती है।

BBBP (Beti Bachao Beti Padhao) Scheme के लाभ

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपनी बेटी का बैंक खाता 10 वर्ष की आयु से पहले  खुलवाना होगा।
  • इसका उद्देश्य लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करना और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनकी मदद करना है।
  • इस योजना के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोका जा सकता है।
  • BBBP Scheme के तहत सरकार बेटियों को उनकी शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करता है।
  • इस योजना में आपके द्वारा जमा की गई राशि और सरकार द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता के साथ संपूर्ण राशि आपको प्रदान की जाती है।

Beti Bachao Beti Padhao Scheme Document Required – बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के आवश्यक दस्तावेज़

  1. आधार कार्ड – Aadhar Card
  2. माता-पिता का पहचान पत्र – Proof of Identity of Parents
  3. बेटी का जन्म प्रमाण पत्र – Girl Child Date Of Birth Certificate
  4. निवास प्रमाण पत्र – Address Proof
  5. पासपोर्ट साइज फोटो – Passport Size Photo

Eligibility for the Scheme – योजना के लिए पात्रता

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना – Beti Bachao Beti Padhao Yojana के पात्र बनने के लिए निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

  1. बेटी की आयु 10 वर्ष से कम हो।
  2. बेटी के नाम पर सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samridhi Yojana) होना चाहिए।
  3. बेटी भारतीय होनी चाहिए।

How to Apply for the scheme – योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें

  1. अपने नज़दीकी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाए।
  2. BBBP/SSA आवेदन पत्र प्राप्त करें और उसे भर दे।
  3. फॉर्म को भरना है और सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ संलग्न करना है।
  4. खाता बालिका के नाम से खोला जाना चाहिए।

beti bachao beti padhao yojana यह योजना न केवल बालिकाओं के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए है लाभकारी है।

FAQs:

When was Beti Bachao Beti Padhao launched?

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (Beti Bachao Beti Padhao Yojana – BBBP) को 22 जनवरी 2015 में शुरू किया गया था।

Who is eligible for Beti Bachao Beti Padhao?

  • बालिका भारतीय होनी चाहिए।
  • 10 वर्ष से कम आयु की लड़की।
  • बालिकाओं के नाम पर किसी भी बैंक में एक सुकन्या समृद्धि खाता होना चाहिए।

Why is it important to save a girl child?

उदाहरण के लिए, एक समाज जिसमें लड़कियों को शिक्षित किया जाता है, वहां पर आपको कम बाल विवाह  देखने को मिलेंगे, गरीबी के स्तर में कमी आएगी और सामाजिक-आर्थिक प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

What are the benefits of Beti Bachao Beti Padhao?

  • कन्या भ्रूण हत्या को रोकना।
  • हर बालिका सुरक्षित है।
  • हर बालिका को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *