Skip to content

What Is Sukanya Samriddhi Yojana – Know Complete Details [2022]

  • by
Sukanya Samriddhi Yojana

बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना – Sukanya Samriddhi Yojana को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। निवेश करने पर आपको भारत सरकार – Government of India द्वारा तय किया हुआ ब्याज (Interest) दिया जाता है जो आपकी बेटी (Girl) के बालिग होने पर दिया जाता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी (Girl) के नाम पर बचत के साथ ही टैक्स में भी छूट हासिल की जा सकती है। फिलहाल यह ऐसी स्कीम है जिस पर सरकार की ओर से ऊंचा ब्याज (High Interest) मिल रहा है और यह हर तरह से टैक्स फ्री (Tax Free) है।

Sukanya Samriddhi Yojana Account- सुकन्या समृद्धि योजना खाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” – “Beti Bachao Beti Padhao” अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना – Sukanya Samriddhi Yojana को एक बालिका के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

इस योजना के कुछ लाभ नीचे दिए गए हैं:

  1. 8.5 परसेंट का इंटरेस्ट रेट – 8.5 % Interest Rate.
  2. डेढ़ लाख का टैक्स बेनिफिट – Tax Benefit of 1.5 Lakh Rupee.
  3. अकाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं – Can Transfer Account.

इस योजना में किए गए निवेश को बालिकाओं के विवाह और शिक्षा के लिए उपयोग किया जा सकता है। Sukanya Samriddhi Yojana का खाता बैंकों और डाकघरों में खोला जा सकता है। आयकर अधिनियम 1961 धारा 80c के तहत योजना के लिए दिए गए योगदान के लिए ₹1.5 लाख तक के कर लाभ प्रदान किए जाते हैं।

यह महिला और बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Woman and Child Development), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित एक राष्ट्रीय पहल है।

Beti Bachao Beti Padhao” का लक्ष्य निम्नलिखित है:

  1. बच्चों के लिंग भेदभाव को रोकना।
  2. लड़कियों के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना।
  3. शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में लड़कियों की उच्च भागीदारी सुनिश्चित करना।

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate In 2020 – सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर

अभी सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 8.5% p.a है और इसे वार्षिक आधार पर संयोजित किया जाता है। ब्याज की दर सरकार द्वारा तय की जाती है और यह quarterly basis पर निर्धारित होती है।

यदि सुकन्या समृद्धि योजना की अवधि पूरी हो जाती है तो इस पर ब्याज नहीं दिया जाता है। लड़की एन आर आई (NRI) या गैर नागरिक (Non Citizen of India) बन जाती है तब भी नहीं दिया जाता है।

Sukanya Samriddhi Yojana Withdrawal Rules – सुकन्या समृद्धि योजना निकासी नियम

सुकन्या समृद्धि योजना के Withdrawal Rules नीचे दिए गए:

  • एक बार खाते की अवधि पूरी हो जाने के बाद इंटरेस्ट (Interest) सहित खाते में उपलब्ध होने वाली पूरी राशि बालिका (Girl Child) द्वारा निकाली जा सकती है। उनके लिए कुछ दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।
  1. राशि को निकालने के लिए आवेदन पत्र।
  2. आईडी प्रूफ।
  3. एड्रेस प्रूफ।
  4. सिटीजनशिप डॉक्यूमेंट।
  • उच्च शिक्षा के लिए विड्रॉल की अनुमति दी जाती है। यदि बालिका ने 18 वर्ष की आयु प्राप्त की है और दसवीं कक्षा पूरी की है।
  • निकासी के लिए आवेदन करते समय विश्वविद्यालय या कॉलेज में प्रवेश के साथ फीस रसीद जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • पिछले वर्ष में उपलब्ध राशि का अधिकतम 50% राशि निकाली जा सकती है यह राशि 5 किस्तों में या एक मुश्त ने निकाली जा सकती है।

Rules For Premature Withdrawal From SSY Account

Sukanya Samriddhi Yojana खाते को समय से पहले बंद करने के लिए नीचे दिए हुए नियम लागू होते हैं:

  • एक बार जब लड़की 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेती है तो उसकी शादी के समय निकासी की अनुमति दी जाती है।
  • अगर लड़की गैर नागरिक या अनिवासी बन जाती है तो खाता बंद माना जाता है।
  • यदि बालिका का निधन हो जाता है तो खाते में उपलब्ध शेष राशि अभिभावक द्वारा वापस ली जा सकती है।
  • यदि खाता 5 साल से अधिक समय के लिए खोला गया है लेकिन किसी भी समय यदि बैंक और डाकघर को लगता है की खाते की निरंतरता में बालिका को कठिनाई हो रही है तो अभिभावक या बालिका किसी भी समय में इसे बंद कर सकते हैं।

Features of Sukanya Samriddhi Yojana – सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताएं

SSY खाते की मुख्य विशेषताएं नीचे दी गई तालिका में उल्लेखित है:

Features – विशेषताएंDetails – विवरण
Operation of the account – खाते का संचालन1. अभिभावक या माता-पिता खाते का संचालन तब तक कर सकते हैं जब तक कि लड़की 10 वर्ष की आयु की नहीं हो जाती।
2. 18 वर्ष की आयु होने पर लड़की को खाते का संचालन करना होगा।
Deposits – जमाएक वित्तीय वर्ष में खाते में न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम साल के 1.5 लाख हो सकते हैं।
Duration – अवधिSSY अकाउंट की अवधि 15 वर्ष की होती है  हालांकि यह योजना 21 साल के बाद में परिपक्व (Mature) होती है।
Transfer of Account – खाते का हस्तांतरणआप ऐसे समय अकाउंट को किसी भी डाकघर से बैंक में या बैंक से डाकघरों में स्थानांतरित कर सकते हैं और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
Mode of deposits – जमा करने की विधिखाते में राशि जमा करने के लिए आप ऑनलाइन (Online), डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft), चेक (Cheque) या नकद (Cash) के रूप में कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana Tax Benefits – सुकन्या समृद्धि योजना कर लाभ

नीचे दिए गए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के टैक्स बेनिफिट है:

  • आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80c के तहत योजना के लिए दिए गए योगदान के लिए डेढ़ लाख रुपए तक के टैक्स बेनिफिट प्रदान किए जाते हैं।
  • जो ब्याज राशि उत्पन्न होती है वह भी टैक्स फ्री होती है।
  • मेच्योरिटी अमाउंट (Maturity Amount) या विड्रोल अमाउंट (Withdrawal Amount) भी टैक्स मुक्त होता है।

Sukanya Samriddhi Yojana Eligibility – सुकन्या समृद्धि योजना पात्रता

सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुलवाने के लिए एलिजिबिलिटी (Eligibility) नीचे दी गई है:

  1. माता पिता या कानूनी अभिभावक 10 वर्ष की आयु तक एक बालिका की ओर से SSY खाता खोल सकते हैं।
  2. बालिका (Girl Child) को भारतीय होना चाहिए।
  3. एक परिवार में दो लड़कियों के लिए दो खाते खोले जा सकते हैं।
  4. यदि परिवार में जुड़वा लड़कियां है तो ऐसे में तीसरा SSY खाता खोला जा सकता है।

Documents Required To Open An SSY Account

SSY खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे  दिए गए है:

  1. SSY खाता खोलने का फॉर्म –  यह आपको बैंक या डाकघर से प्राप्त हो जाएगा।
  2. खाता खोलते समय बालिका का जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  3. खाता खोलने के समय जमाकर्ता – Depositor का आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जमा करना होगा।
  4. यदि जुड़वा लड़कियों का SSY खाता खोलना है तो उसके लिए एक मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करवाना होगा।
  5. अन्य कोई दस्तावेज जो बैंक किया डाकघर द्वारा अनुरोध किया जा सकता है।

Banks That Offer Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Account

नीचे लिखित बैंक SSY योजना प्रदान करते हैं:

  1. State Bank of India
  2. HDFC Bank
  3. ICICI Bank
  4. Punjab National Bank
  5. Kotak Bank
  6. AXIS Bank
  7. Indian Bank

FAQ’s On Sukanya Samriddhi Yojana (SSY):

पास बुक में कौन-कौन से विवरण दर्ज हैं?

एक बार SSY खाता खुल जाने के बाद जमा करता को एक पास बुक प्राप्त होगी। इस पास बुक पर खाता खोलने की तिथि, बालिका की जन्म की तारीख, खाता संख्या, नाम, खाताधारक का पता और जमा की गई राशि का उल्लेख होगा।

क्या SSY में निवेश करने का कोई जोखिम है?

भारत सरकार (Government Of India) द्वारा मान्यता प्राप्त है इसलिए इसमें कोई जोखिम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *