Skip to content

YouTube Channel Kaise Banaye – YouTube चैनल कैसे बनाएं? Proven Steps 2021

  • by
YouTube Channel Kaise Banaye

क्या आपके पास अपना एक YouTube चैनल है? अगर नहीं तो क्या आप जानते हैं कि YouTube चैनल कैसे बनाएं – YouTube Channel Kaise Banaye In Hindi?

इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा कि एक YouTube चैनल बनाना कितना आसान है और आप कितनी आसानी से अपना एक YouTube चैनल बना सकते हैं और उसे Grow कर सकते हैं।

YouTube Kya Hai?

आज के समय में बहुत से लोग अपना समय व्यतीत करने के लिए मनोरंजन के साधनों का इस्तेमाल करते हैं,  चाहे वह म्यूजिक सुनना हो या वीडियो देखना, इन सभी के लिए वह एक प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं और वह है YouTube

YouTube एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसे हम सभी जानते हैं और इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसमें दुनिया के हर कोने से लोग वीडियो अपलोड करते हैं जिन्हें देखना हम पसंद करते हैं।

YouTube पर दुनिया की लगभग हर भाषा में वीडियो अपलोड होती है। इस प्लेटफार्म पर इतनी वीडियो अपलोड होती है शायद उसका अंदाजा लगाना भी हमारे लिए मुश्किल है।

अब आप सोच रहे होंगे कि इस प्लेटफार्म पर इतनी वीडियो कहां से आती है? तो मैं आपको बताना चाहता हूं की YouTube प्लेटफार्म पर हम जैसे लोग ही इतनी वीडियो अपलोड करते हैं जिन्हें पूरी दुनिया के लोग देखते हैं।

YouTube Channel Kya Hai?

जैसा कि आपको पता है कि YouTube एक वीडियो शेयरिंग वेबसाइट है जिसमें लोग अपनी वीडियो को अपलोड करते हैं।

इन वीडियो को अपलोड करने के लिए आपको YouTube प्लेटफार्म पर एक चैनल बनाना होता है जिसे YouTube चैनल कहते हैं

आप अपने इस YouTube चैनल को एक नाम दे सकते हैं जिसके आधार पर दुनिया के किसी भी कोने पर आपके चैनल को सर्च किया जा सकता है और आपके द्वारा अपलोड की गई वीडियो को देखा जा सकता है।

YouTube Video Sharing प्लेटफार्म पर वीडियो अपलोड करने के लिए आपको एक YouTube चैनल बनाना होगा, पर आप सोच रहे होंगे की YouTube चैनल क्यों बनाएं।

तो मैं आपको अपना YouTube चैनल बनाने के कुछ फायदे बताना चाहता हूं तो चलिए जानते हैं – YouTube Par Channel Kaise Banaye?

YouTube Channel Kyun Banaye?

वैसे तो अपने YouTube चैनल बनाने का कोई भी मकसद हो सकता है, पर आप अपना YouTube चैनल 

  1. पैसे कमाने के लिए बना सकते हैं।
  1. अपना बिजनेस या प्रोडक्ट प्रमोट करने के लिए बना सकते हैं।
  1. या फिर एक YouTuber बनकर फेमस होने के लिए भी बना सकते हैं।

यदि आप अपना कोई टैलेंट दुनिया के लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं या किसी टॉपिक पर आप Expert हैं तो उसके बारे में लोगों को बताना चाहते हैं तो भी आप एक YouTube चैनल खोल सकते हैं।

तो चलिए अब देखते हैं की YouTube Channel Kaise Banate Hai?

YouTube Channel Kaise Banaye?

अगर आपके पास पहले से Google Account है तो आप YouTube पर वीडियो देख सकते हैं,  वीडियो शेयर कर सकते हैं और कमेंट भी कर सकते हैं। लेकिन गूगल अकाउंट के होने से आपका YouTube चैनल नहीं बन जाता।

एक YouTube Channel Banane के लिए आपके पास एक गूगल अकाउंट होना चाहिए और इससे एक नया YouTube Channel बनाना बहुत ही आसान है।

YouTube Login Karein

आप जिस भी गूगल अकाउंट के माध्यम से अपना YouTube चैनल बनाना चाहते हैं, उस गूगल अकाउंट से लॉगइन करें।

Google Account
Google Account

YouTube Settings

टॉप राइट कॉर्नर में जाकर अपनी प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और उसके बाद “Create a Channel”  पर क्लिक करें।

Create Your Channel

अब आपके पास YouTube चैनल बनाने के दो ऑप्शन आएंगे:  पहला “Create Personal Channel और दूसरा Create Channel Using A Business Name.

अगर आप अपने नाम पर चैनल बनाना चाहते हैं तो आप Personal Channel का चयन करें और यदि आप किसी बिजनेस या कोई प्रोफेशनल चैनल बनाना चाहते हैं तो आप Use Custom Name Option का चयन करें।

अब आपको अपने चैनल का नाम बताना होगा।

इसके बाद आपके पास अपने YouTube Channel को कस्टमाइज करने के ऑप्शन आएंगे:

  •  अपलोडिंग ए प्रोफाइल पिक्चर – Uploading a Profile Picture
  •  एडिंग ए डिस्क्रिप्शन टो ए चैनल – Adding A Description To A Channel
  •  एडिंग कस्टम लिंक टू चैनल – Adding Custom Link To Your Channel

चलिए तो अब आपने एक नया YouTube चैनल बना लिया है।

अब हमें अपने YouTube चैनल में डिस्क्रिप्शन अपडेट करनी होगी और साथ में अपने YouTube चैनल का चैनल आर्ट भी अपडेट करना होगा।

यदि आपके पास गूगल अकाउंट नहीं है तो आप YouTube चैनल कैसे बनाएं – YouTube Channel Kaise Banaye?

अगर आपके पास गूगल अकाउंट नहीं है, तो आपको नया YouTube चैनल बनाने से पहले एक Google Account बनाना होगा। इसके लिए अब नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें:

  • YouTube.com पर जाएं।
  • साइन इन पर क्लिक करें।
  • अब “Create A Google Account” पर क्लिक करें और आगे के चरणों का पालन करें, अपना एक नया गूगल अकाउंट बनाने के लिए।

अब आपका एक Google Account बन गया है और आप मेरे द्वारा ऊपर बताए गए चरणों को फॉलो करके अपना एक नया YouTube चैनल बना सकते हैं – YouTube Par Channel Banaye In Hindi

YouTube Channel Art Kaise Banaye

अपना YouTube चैनल बनाने के बाद, अपने चैनल पर YouTube Channel Art अपडेट करना बहुत जरूरी है।

YouTube चैनल आर्ट आपकी Personality और आपके Brand को आपके Audience तक पहुंचाने में एक अहम भूमिका निभाता है।

YouTube Channel Art Size

यदि आप अपने YouTube चैनल पर Channel Art लगाना चाहते हैं, तो उसके लिए YouTube ने 2560×1440 Size को recommend  किया है।

आपकी YouTube चैनल आर्ट की इमेज का Size 6 MB या इससे कम होना चाहिए। आपको याद रखना चाहिए कि YouTube बहुत से डिवाइस पर अवेलेबल है जैसे कि फोन, टैब, टीवी आदि।

अपने YouTube Channel Art को बनाते वक्त आपको इन सभी डिवाइस के Size का ध्यान रखना चाहिए।

YouTube Channel Art Cover Photo बनाने का तरीका

YouTube, चैनल आर्ट बनाने के लिए एक Template प्रोवाइड करता है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने नए YouTube चैनल के लिए चैनल आर्ट बना सकते हैं।

आप मेरे द्वारा बताए गए YouTube Channel Art की साइज को ध्यान में रखकर अपना चैनल आर्ट बना सकते हैं। इसके लिए आप Photoshop या Canva का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

अगर आपके पास Photoshop जैसा Software नहीं है तो आप Canva.com का इस्तेमाल करके फ्री में YouTube चैनल आर्ट बना सकते हैं।

YouTube Channel Art Kaise Lagaye – [YouTube Channel Kaise Banaye]

अगर आपने अभी अपना एक नया YouTube चैनल बनाया है तो आपको कस्टमाइज चैनल बटन पर क्लिक करना होगा।

अब Next Screen पर जाकर आपको “Add Channel Art Button” पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको पॉप अप विंडो में जाकर अपने चैनल आर्ट इमेज को सिलेक्ट करना होगा और उसे अपलोड करना होगा। 

आप अपने Channel Art को सभी डिवाइस इसमें फिट करने के लिए Crop भी कर सकते हैं।

YouTube Channel Icon (Profile Picture) कैसे लगाएं

हर चैनल पर एक Profile Picture लगाने की भी जगह होती है। यह आइकन आपके YouTube चैनल पेज और वीडियो में दिखाई देता है।

बहुत सारे ब्रांड या स्मॉल कंपनी अपने Logo को यहां पर लगाती है।

आपका YouTube Channel Icon 800×800 Pixels का होना चाहिए जो कि JPG, PNG, BMP या GIF Format का हो सकता है।

YouTube Channel Ka Description Kaise Likhe

YouTube आपको अपने YouTube चैनल की बारे में लिखने के लिए जगह देता है। आपको अपने YouTube चैनल के Description में वही लिखना चाहिए जो आप अपने YouTube Channel पर बताना चाहते हैं।

YouTube Channel Description की लिमिट 1000 Character है। इसकी सहायता से आप अपने YouTube Channel के बारे में बता सकते हैं, जैसे कि आप अपने YouTube चैनल में क्या Share करते हैं और किस तरह का कंटेंट आगे Share करने वाले हैं।

आपके YouTube Channel की डिस्क्रिप्शन Search Engine में Indexed होती है जिसके कारण यह महत्वपूर्ण बन जाता है कि आप कुछ Related Keyword अपने YouTube Description में डालें।

  1. अपने चैनल में आ जाने के बाद Settings पर क्लिक करें।
  2. अब नीचे आपको Description की Option दिखाई दे रही होगी इस पर क्लिक करें और अपने YouTube Channel की डिस्क्रिप्शन को अपडेट कर दें।

YouTube Channel Par Social Links Kaise Add Kare

आप अपने YouTube Channel Art पर 5 सोशल लिंक ऐड कर सकते हैं।

इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा:

  • Customize Channel बटन पर क्लिक करें।
  • अब Channel Setting में जाकर Customize The Layout of New Channel पर क्लिक कर दें।
  • जब आपने यह सेटिंग कर ली होगी तो इसके बाद आपको अपने चैनल Homepage में जाकर Edit Link पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप अपने YouTube Channel Art पर सोशल लिंक ऐड कर सकते हैं।

YouTube Channel में Trailer कैसे लगाये और इसके क्या फायदे है?

जैसे ही कोई Visitor आपके YouTube Channel पर आता है तो उसे यह दिखना चाहिए कि आप अपने इस YouTube चैनल पर क्या Share करते हैं और किस तरह का Content बनाते हैं।

इसे करने के लिए आपको अपने YouTube चैनल का एक Trailer बनाना होगा और उसे अपलोड करना होगा।

YouTube चैनल Trailer को देखकर Visitor यह डिसाइड कर पाता है कि उसे इस चैनल को सब्सक्राइब करना है या नहीं। इसके कारण आपके YouTube चैनल की ग्रोथ Increase हो जाती है। 

यह YouTube चैनल Trailer केवल उन्हीं लोगों को दिखाई देता है जिन्होंने अभी तक आपके YouTube चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है।

YouTube Business Inquiries

इसके अलावा एक New YouTube Channel बनाने के बाद आपको अपना Contact Details भी इसमें अपडेट करना चाहिए। जिसकी मदद से अगर कोई आपके साथ किसी तरह की कोई इंक्वायरी करना चाहता है तो वह आपके कांटेक्ट डिटेल की मदद से कर सकता है।

अपने Contact Details में आप एक Email ID अपडेट कर सकते हैं इसके लिए आपको About Section में जाना होगा और डिटेल्स में जाकर आप अपनी ईमेल आईडी अपडेट कर सकते हैं।

YouTube Channel Se Paise Kaise Kamaye

अपने YouTube चैनल से पैसे कमाने के बहुत से तरीके हैं लेकिन सबसे अच्छा तरीका है Google Adsense के द्वारा।

जब भी आपका YouTube चैनल, YouTube Partner Program की रिक्वायरमेंट को पूरा कर लेगा तो आप YouTube मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और जैसे ही आपका YouTube चैनल मोनेटाइज हो जाएगा तो आपको अपने वीडियो पर आने वाले Ads से होने वाले रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलेगा।

यदि आप जानना चाहते हैं कि YouTube Se Paise Kaise Kamaye? तो इसके लिए मैंने एक ब्लॉग लिखा है, जिसकी मदद से आप यह जान सकते हैं कि ऐसे कौन-कौन से तरीके हैं जिसका इस्तेमाल करके आप अपने YouTube चैनल से पैसे कमा सकते हैं।

यदि अभी तक आपने कोई YouTube चैनल नहीं बनाया है तो मुझे उम्मीद है कि मेरे इस ब्लॉग पोस्ट की मदद से आपको यह पता लग गया होगा कि कि आप अपने लिए एक YouTube Channel Kaise Banaye?

यदि आप जानना चाहते हैं कि ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए – Online Paise Kaise Kamaye? तो उसके लिए आप हमारे Blog Post का सहारा ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *